लाइव न्यूज़ :

चक्रवात बुरेवी के निकट होने से तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी बारिश

By भाषा | Updated: December 3, 2020 13:38 IST

Open in App

चेन्नई, तीन दिसंबर चक्रवाती तूफान बुरेवी बृहस्पतिवार को पम्बन और कन्याकुमारी के बीच दक्षिणी तमिलनाडु तट से गुजरने वाला है और इसके प्रभाव के चलते बुधवार रात से ही तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि उत्तर श्रीलंका के ऊपर बना चक्रवात 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली आंधी के साथ बृहस्पतिवार को दोपहर तक पम्बन के नजदीक पहुंच जाएगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक ट्वीट में बताया, ‘‘ इसके बाद यह पम्बन में करीब पश्चिम दक्षिण पश्चिम की तरफ दोपहर में बढ़ेगा और दक्षिण तमिलनाडु के पम्बन और कन्याकुमारी तट से होकर गुजरेगा।’’

मौसम के प्रभावों की वजह से कावेरी डेल्टा क्षेत्र में आने वाले इलाकों तिरुवरूर के कोडावसल, नागापट्टिनम, वेदारानयम, कराइकल, तिरुथुराइपोंडी और रामनाथपुरम के मुदुकुलातुर में नौ सेमी से अधिकतम 20 सेमी की बारिश बृहस्पतिवार सुबह तक हुई है।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाहने कहा, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से चक्रवात बुरेवी के मद्देनजर बातचीत की। मोदी सरकार तमिलनाडु और केरल की जनता को हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों ही राज्यों में एनडीआरएफ के कई दलों को तैनात किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है