लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में भारी बारिश, आम जनजीवन प्रभावित

By भाषा | Updated: November 18, 2021 18:24 IST

Open in App

पुडुचेरी, 18 नवंबर पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को भारी बारिश से आम जनजीवन बेहाल हो गया। केंद्र शासित प्रदेश में आज सुबह साढ़े आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक 13.8 सेंटीमीटर बारिश हुई। लगातार वर्षा होने से यहां और कराईकल में स्कूल तथा कॉलेज बंद रहे।

मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने बारिश से प्रभावित आवासीय कॉलोनियों का दौरा किया और लोगों को परेशानी से मुक्ति दिलाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। जिलाधिकारी पूर्वा गर्ग ने बृहस्पतिवार को राजस्व, स्थानीय प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बारिश से प्रभावित गांवों का दौरा किया।

एक विज्ञप्ति में बताया गया कि 26 अक्टूबर को उत्तर पूर्वी मॉनसून के आगमन के साथ ही पुडुचेरी में 68.2 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

मदुकारै गांव के एक युवा निवासी की मालात्तर नदी में आई बाढ़ में डूबने से मौत हो गई। जिलाधिकारी ने कहा कि अग्निशमन सेवा विभाग के कर्मियों ने मत्स्यपालन विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर शव को बाहर निकाला। गर्ग ने कहा कि भारी बारिश के कारण 62 झोपड़ियां नष्ट हो गईं और 27 मकान क्षतिग्रस्त हुए।

उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों के लिए 194 आश्रय खुले हैं। गृह एवं शिक्षा मंत्री ए नमशिवायम ने भारी बारिश के चलते पुडुचेरी और कराईकल में बृहस्पतिवार को सभी स्कूल तथा कॉलेज बंद रखने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल