लाइव न्यूज़ :

नेपाल में भारी बारिश से बिगड़े हालात, कैलाश मानसरोवर जा रहे कर्नाटक के 290 तीर्थयात्री फंसे

By भाषा | Updated: July 2, 2018 23:41 IST

 नेपाल में भारी बारिश की वजह से कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे कर्नाटक के लगभग 290 यात्री फंस गये। राज्य सरकार ने आज यह जानकारी दी और हिमालयी राष्ट्र में भारतीय दूतावास को सहायता उपलब्ध कराने लिए कहा है। 

Open in App

बेंगलुरु, दो जुलाई। नेपाल में भारी बारिश की वजह से कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे कर्नाटक के लगभग 290 यात्री फंस गये। राज्य सरकार ने आज यह जानकारी दी और हिमालयी राष्ट्र में भारतीय दूतावास को सहायता उपलब्ध कराने लिए कहा है। 

राज्य आपात अभियान केंद्र , राजस्व विभाग (आपदा प्रबंधन) ने एक ट्वीट में कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पर कर्नाटक के लगभग 290 तीर्थयात्री हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से नेपाल के सिमीकोट में फंस गये हैं। 

अधिकारियों ने बाद में कहा कि वे लोग सुरक्षित हैं और वे लोग उनके साथ लगातार संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने नई दिल्ली में कर्नाटक भवन के रेजिडेंट आयुक्त को तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिशीघ्र हरसंभव कदम उठाने का निर्देश दिया है। 

आज रात जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि तदनुसार , आयुक्त ने काठमांडो में भारतीय दूतावास और नेपाल सरकार के अधिकारियों के साथ चर्चाएं की। उसमें कहा गया कि दूतावास के अधिकारी तुरंत जरुरी उपाय कर रहे हैं।

टॅग्स :कर्नाटकनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है