लाइव न्यूज़ :

गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश, 103 सड़कें बंद; और बारिश होने का अनुमान

By भाषा | Updated: September 23, 2021 22:08 IST

Open in App

अहमदाबाद, 23 सितंबर सौराष्ट्र, कच्छ और राज्य के दक्षिणी हिस्से सहित गुजरात के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को मूसलाधार बारिश हुई। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि देश के इस पश्चिमी राज्य में अगले चार दिनों पर बारिश का दौर जारी रहेगा।

राज्य आपात अभियान केन्द्र (एसईओसी) के अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव और सड़कों के नुकसान पहुंचने से कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में दो राजकीय राजमार्ग सहित 103 सड़कें बंद हो गयी हैं।

मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिन में जारी पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र, खास तौर से जामनगर, देवभूमि-द्वारका, अमरेली और भावनजर जिलों में अगले चार दिनों भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका जतायी है।

एसईओसी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आज दिन में जामनगर, कच्छ, नवसारी, सूरत और वलाड जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई है। आज सुबह छह बजे से शाम चार बजे के बीच जामनगर जिले के जोडिया तालुका में सबसे ज्यादा 188 मिलीमीटर बारिश हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, कच्छ के नखतराना में 93 मिमी, नवसारी के गंदेवी में 81 मिमी, चिखली में 77 मिमी, सूरत के उमेरपाड़ा में 73 मिमी, वल्साड के कापरदा में 69 मिमी और कच्छ के अंजार में 66 मिमी बारिश हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण