लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में भारी बारिश, मजलगांव बांध में पानी की मात्रा भंडारण क्षमता के 100 प्रतिशत तक पहुंची

By भाषा | Updated: September 6, 2021 15:08 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), छह सितंबर भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के बीड जिले में मजलगांव बांध में पानी की मात्रा भंडारण क्षमता के 100 प्रतिशत तक पहुंच गयी, जो एक दिन पहले 69.23 प्रतिशत थी। पानी के बढ़ते दबाव के कारण सोमवार की सुबह जलाशय के दस गेट खोल दिए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि गोदावरी की सहायक नदी सिंधफण पर बने बांध के गेट दो मीटर की ऊंचाई तक खोले गए हैं।

अनुभागीय (सेक्शनल) अभियंता जीएन सिनारे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बांध की कुल भंडारण क्षमता 453 एमएमसी (मिलियन मीटर क्यूब) है। उन्होंने बताया कि रविवार को बांध में पानी का भंडारण 69.23 प्रतिशत था, जो पिछले 24 घंटों में भारी बारिश के कारण सोमवार सुबह तीन बजे 100 प्रतिशत तक पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि जलाशय में पानी के प्रवाह को देखते हुए दस गेट खोल दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह