लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में हुई भारी बारिश, दो वर्षीय एक बालिका की नाले में बहने से मौत

By भाषा | Updated: September 8, 2019 22:58 IST

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद सहित प्रदेश के 32 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है और कहीं-कहीं पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है। 

Open in App

 मध्यप्रदेश के अधिकांश भागों में रविवार को जमकर बारिश हुई, जिसके चलते कई जगहों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ भोपाल के फंदा इलाके के उफनते नाले में दो वर्षीय एक बालिका बह गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

खजूरी पुलिस थाने सहायक पुलिस निरीक्षक राजेश मांझी ने ‘भाषा’ को बताया कि शहर के बाहरी इलाके फंदा में प्रकाश सेन की दो वर्षीय बेटी अनुष्का सेन अन्य बच्चों के साथ अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह फिसल गई और उफनते नाले में गिर कर बह गई, जिससे इससे उसकी मौत हो गई।

इसी बीच, मौसम वैज्ञानिक पी के शाह ने बताया कि आज सुबह 8.30 बजे से आज शाम 5.30 बजे तक भोपाल शहर में 62.1 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इस दौरान पचमढ़ी में 45 मिलीमीटर, जबलपुर में 42 मिलीमीटर, छिन्दवाड़ा में 41 मिलीमीटर, उज्जैन में 28 मिलीमीटर, होशंगाबाद में 26 मिलीमीटर, मंडला में 24 मिलीमीटर, धार में 20 मिलीमीटर, रायसेन में 17 मिलीमीटर एवं ग्वालियर में 13.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

उन्होंने कहा कि भारी बारिश के चलते भोपाल में सभी नाले उफान पर हैं और शहर के कलियासोत बांध के 13 में से पांच गेट खोल दिये गये हैं। शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गये हैं। शाह ने बताया कि इसके अलावा, प्रदेश के कई बांधों के गेट खोले गये हैं, जिनमें खंडवा जिले में स्थित प्रदेश के सबसे बड़ा बांध इंदिरा सागर भी शामिल है। नर्मदा नदी पर बने इस इंदिरा सागर बांध के 20 में से 12 गेट खोले गये हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद सहित प्रदेश के 32 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है और कहीं-कहीं पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है। 

टॅग्स :बाढ़मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया