लाइव न्यूज़ :

अरब सागर में चक्रवात की वजह से केरल में भारी बारिश, एक हजार से ज्यादा लोगों को 11 राहत शिविरों में भेजा गया

By भाषा | Updated: November 1, 2019 05:25 IST

Open in App

अरब सागर में चक्रवात की स्थिति बनने से केरल में बृहस्पतिवार को बारिश हुई और 1,000 से ज्यादा लोगों को 11 राहत शिविरों में भेजा गया है। उन छह मछुआरों की तलाश की जा रही है जो अब तक घर नहीं लौटे हैं।

मौसम विभाग ने ‘महा’ चक्रवात के कमजोर पड़ने तक मछुआरों को दो नवंबर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने बताया कि ‘महा’ बृहस्पतिवार को ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदल गया और अगले 24 घंटों में पूर्वी मध्य अरब सागर में इसके ‘अति गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदलने की संभावना है।

इसके बाद यह चक्रवात धीरे-धीरे कमजोर पड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग और केरल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्य में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। तटरक्षक और अन्य एजेंसियां अब भी कोझिकोड के छह मछुआरों की तलाश कर रही हैं। 

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?