लाइव न्यूज़ :

हिमाचल में भारी बारिश: कुल्लू में फंसे 19 लोगों को बचाया गया, 5 जिलों में स्कूल बंद

By भाषा | Updated: September 24, 2018 04:20 IST

इस बीच राज्य के 12 जिलों में से कम से कम नौ जिलों में सोमवार को एहतियाती उपाय के तौर पर स्कूल बंद रहेंगे।

Open in App

शिमला, 24 सितंबर:हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के दोबी में बाढ़ और भारी बारिश की वजह से फंसे 19 लोगों को रविवार को भारतीय वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर ने बचा लिया।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देश पर हेलीकॉप्टर ने लोगों को सुरक्षित बचा लिया।

राज्य में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण उपजी स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जान-माल की हानि को कम करने के लिए एहतियाती कदम उठाएं।

अधिकारियों ने बताया कि इस बीच बैठक में सूचित किया गया कोकसर में फंसे 120 लोगों को बचा लिया। मरी और रोहतांग से 23-23 लोगों को बचाया गया है।

इस बीच राज्य के 12 जिलों में से कम से कम नौ जिलों में सोमवार को एहतियाती उपाय के तौर पर स्कूल बंद रहेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि शिमला, सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू, चम्बा, मंडी, सोलन और हमीरपुर जिलों में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां