लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में भारी बारिश के कारण लगा जाम

By भाषा | Updated: October 18, 2021 10:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बाद सोमवार को कई जगह जलभराव हुआ और यातायात बाधित हो गया। इसके साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 87.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण कई स्थानों में जलभराव की समस्या हो गई।

दिल्ली यातायात पुलिस ने सोमवार को सुबह ट्वीट किया, ‘‘ जलभराव के कारण पुल प्रहलादपुर अंडरपास और एमबी रोड बंद है। इस सड़क से गुजरने वाले लोग, महरौली मथुरा रोड अंडरपास, सरिता विहार फ्लाईओवर या मोदी मिल फ्लाईओवर की ओर जाने वाले वैकल्पिक मार्ग ले सकते हैं। बदरपुर के लिए भी वैकल्पिक मार्ग ले सकते हैं।’’

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 325 रहा। गुरूग्राम अैर नोएडा में एक्यूआई क्रमश: 343 और 302 रहा।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

अधिकतम तापमान के 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा।

वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह