लाइव न्यूज़ :

मुंबई में भारी बारिश से सड़कों और पटरियों पर जलजमाव की स्थिति

By भाषा | Updated: June 12, 2021 15:28 IST

Open in App

मुंबई, 12 जून मुंबई और आसपास के उपनगरीय इलाकों में शनिवार को तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हुई जिससे कई स्थानों पर सड़कों और ट्रेन की पटरियों पर जलभराव हो गया तथा ट्रेन और बस सेवा बाधित हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि पानी का स्तर बढ़ने के बाद मुख्य लाइन पर दादर और कुर्ला स्टेशनों के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवा को निलंबित कर दिया गया, वहीं बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ स्थानों पर जलजमाव के कारण कई बसों का रास्ता बदलना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार सुबह 10 बजे से अगले तीन घंटों के लिए मुंबई समेत कोंकण के कुछ जिलों में बिजली कड़कने और आंधी की चेतावनी जारी की थी।

आईएमडी ने कोंकण मंडल के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा, “कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने तथा भारी बारिश होने का अनुमान है।” इससे पहले आईएमडी ने शनिवार को मुंबई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था।

‘ऑरेंज अलर्ट’ का अर्थ है कि मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन को किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। मध्य रेलवे के अधिकारी ने कहा, “पिछले एक घंटे में 61.21 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने, एक बजकर 32 मिनट पर 4.34 मीटर ऊंची लहरें उठने और मीठी नदी के द्वार खोल दिए जाने के कारण कुर्ला और सायन के बीच पानी का स्तर बढ़ रहा है।”

उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण चूनाभट्टी स्टेशन के पास जलभराव हो गया जिससे हार्बर लाइन पर सेवा धीमी पड़ गई। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा कारणों से ट्रेनें धीमी गति से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि ठाणे-वाशी लाइन समेत मुख्य लाइन के अन्य सेक्शनों तथा अन्य मार्गों पर लोकल ट्रेन का परिचालन सामान्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों