लाइव न्यूज़ :

अरब सागर से उठा है मॉनसून, अगले 2-3 दिन में मुसलाधार बारिश मचा सकती है तबाही

By भाषा | Updated: June 9, 2018 08:04 IST

आईएमडी ने पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में अगले दो तीन दिनों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई।

Open in App

नई दिल्ली, 9 जून: आईएमडी मॉनसून अलर्ट नयी दिल्ली, मॉनसून के केरल से महाराष्ट्र की ओर बढ़ने के मद्देनजर मौसम विभाग ने आज एक बार फिर भारत के पश्चिमी तट के निवासियों को अगले 2-3 दिनों में क्षेत्र के कुछ हिस्सों में ‘काफी अधिक वर्षा’ की संभावना के बारे में आगाह किया।

दक्षिण पश्चिमी मॉनसून समुद्र से मैदान की ओर बढ़ता है और जून से सितंबर तक भारतीय उपमहाद्वीप में सक्रिय रहता है। इसकी दो शाखाएं हैं - अरब सागर शाखा और बंगाल की खाड़ी शाखा। इनसे समूचे भारत में वर्षा होती है। 

मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, गोवा, कर्नाटक, रायलसीमा क्षेत्र और तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण कोंकण के कुछ हिस्सों, दक्षिण - मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना और मध्य - पश्चिम और उत्तरी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ गया है। 

मौसम विभाग ने कहा कि स्थितियां अगले 24 घंटे के दौरान मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के शेष हिस्सों में मॉनसून के बढ़ने के अनुकूल हैं।

PM मोदी को जान से मारने की धमकी के मामले में सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा-इसमें कांग्रेस भी हो सकती है शामिल

मौसम विभाग ने कहा , ‘‘ तटीय कर्नाटक , गोवा और दक्षिण महाराष्ट्र में 10 जून तक वर्षा की गतिविधियां बढ़े रहने की उम्मीद है। मुंबई समेत उत्तर तटीय महाराष्ट्र में इसके कल से बढ़ने की संभावना है। इस अवधि के दौरान इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बेहद भारी वर्षा होने की संभावना है। ’’ 

क्षेत्र में 12 जून से बारिश कम होने की संभावना है

मुंबई और उसके उपनगरीय शहरों को भारी वर्षा की संभावना के बारे में अलर्ट किया गया है। आईएमडी ने कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है और अगले 48 घंटे में इसके अवदाब का रूप लेने और बांग्लादेश तट की ओर बढ़ने की संभावना है। 

मौसम कार्यालय ने कहा कि इसके कारण उत्तर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में 9-11 जून के बीच बारिश होगी और कुछ स्थानों पर ‘भारी से बहुत भारी वर्षा ’ होगी। 

टॅग्स :मानसूनमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया