लाइव न्यूज़ :

मानसून अपडेट Live: गर्मी से बेहाल दिल्ली तो बारिश से तबाह हुई मुंबई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2019 13:00 IST

मानसून आते ही मुंबई, गुजरात के जिन इलाकों में भारी बारिश के चलते जिस तरह से लोगों के हताहत होने और जलभराव की समस्या सामने आ रही है उससे लगता है कि इन इलाकों समस्या से लड़ने के लिए पहले से कोई तैयारी नहीं थी..

Open in App

देश के कई राज्यों में मानसून आ गया है। इनमें महाराष्ट्र, गुजरात के कई इलाके हैं। पुणे में लगातार बारिश के कारण एक आवासीय परिसर की दीवार झोपड़ियों पर गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों के लिए यह झोपड़ियां बनाई गई थी। शुक्रवार की आधी रात के बाद तड़के एक बजकर 45 मिनट परिसर की दीवार गिर गई। मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई के पश्चिमी तट पर बहुत ही सक्रिय मानसून की स्थिति है। इससे थाने और मुंबई के आसपास भारी बारिश की संभावना है।गुजरात में तेज बारिश के चलते कई जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वलसाड के मोगरावड़ी अंडरपास और वलसाड स्टेशन परिसर में चारों तरफ पानी भरा हुआ है।

29 Jun, 19 10:38 AM

भारी बारिश का असर

मुंबई के सायन कोलीवाड़ा पंजाबी कैंप में भारी बारिश की वजह से एक पेड़ गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। बताया जा रहा है कि आज (29 जून) को क्षेत्र में भारी वर्षा हुई।

 

29 Jun, 19 10:07 AM

मुंबई में अभी और भारी बारिश की उम्मीद

बीएमसी के अनुसार, मुंबई शहर में 127 मिमी बारिश हुई, पश्चिमी उपनगरों में 170 मिमी बारिश हुई और पूर्वी उपनगरों में पिछले 24 घंटों में 197 मिमी बारिश हुई; आईएमडी के अनुसार, आज मुंबई में भारी बारिश होने की उम्मीद है।

29 Jun, 19 10:06 AM

निर्माणाधीन कार्यों को रोकने का आदेश

पुणे की मेयर मुक्ता तिलक ने कोंधवा में दीवार ढहने की घटना पर जांच का आश्वासन दिया। इसके साथ उन्होंने वर्क स्टॉप का आदेश दिया जिससे निर्माम स्थल पर कोई काम जारी न किया जा सके।

29 Jun, 19 10:03 AM

पुणे हादसा

पुणे के कोंढवा में दीवार गिरने से अब तक लगभग 17 लोगों की मौत हो गई है। खोज और बचाव अभियान जारी है।

29 Jun, 19 09:38 AM

गुजरात में बारिश से जलभराव

भारी बारिश के चलते गुजरात के वलसाड में मोगराडीह अंडरपास पानी से भर गया और आज सुबह वलसाड स्टेशन परिसर जलमग्न हो गया।

29 Jun, 19 09:32 AM

तापमान में गिरावट

शुक्रवार से शुरू हुई भारी बारिश से मुंबई का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

29 Jun, 19 09:25 AM

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई के पश्चिमी तट पर बहुत ही सक्रिय मानसून की स्थिति है। इससे थाने और मुंबई के आसपास भारी बारिश की संभावना है।

टॅग्स :मौसममुंबईगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'