मानसून अपडेट Live: गर्मी से बेहाल दिल्ली तो बारिश से तबाह हुई मुंबई

LIVE

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2019 13:00 IST2019-06-29T09:16:06+5:302019-06-29T13:00:27+5:30

मानसून आते ही मुंबई, गुजरात के जिन इलाकों में भारी बारिश के चलते जिस तरह से लोगों के हताहत होने और जलभराव की समस्या सामने आ रही है उससे लगता है कि इन इलाकों समस्या से लड़ने के लिए पहले से कोई तैयारी नहीं थी..

heavy rainfall in mumbai Maharashtra thane pune Gujarat Valsad waterlogged | मानसून अपडेट Live: गर्मी से बेहाल दिल्ली तो बारिश से तबाह हुई मुंबई

Mumbai rain live update

देश के कई राज्यों में मानसून आ गया है। इनमें महाराष्ट्र, गुजरात के कई इलाके हैं। पुणे में लगातार बारिश के कारण एक आवासीय परिसर की दीवार झोपड़ियों पर गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों के लिए यह झोपड़ियां बनाई गई थी। शुक्रवार की आधी रात के बाद तड़के एक बजकर 45 मिनट परिसर की दीवार गिर गई। 

मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई के पश्चिमी तट पर बहुत ही सक्रिय मानसून की स्थिति है। इससे थाने और मुंबई के आसपास भारी बारिश की संभावना है।

गुजरात में तेज बारिश के चलते कई जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वलसाड के मोगरावड़ी अंडरपास और वलसाड स्टेशन परिसर में चारों तरफ पानी भरा हुआ है।

LIVE

Get Latest Updates

29 Jun, 19 : 10:38 AM

भारी बारिश का असर

मुंबई के सायन कोलीवाड़ा पंजाबी कैंप में भारी बारिश की वजह से एक पेड़ गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। बताया जा रहा है कि आज (29 जून) को क्षेत्र में भारी वर्षा हुई।



 

29 Jun, 19 : 10:07 AM

मुंबई में अभी और भारी बारिश की उम्मीद

बीएमसी के अनुसार, मुंबई शहर में 127 मिमी बारिश हुई, पश्चिमी उपनगरों में 170 मिमी बारिश हुई और पूर्वी उपनगरों में पिछले 24 घंटों में 197 मिमी बारिश हुई; आईएमडी के अनुसार, आज मुंबई में भारी बारिश होने की उम्मीद है।

29 Jun, 19 : 10:06 AM

निर्माणाधीन कार्यों को रोकने का आदेश

पुणे की मेयर मुक्ता तिलक ने कोंधवा में दीवार ढहने की घटना पर जांच का आश्वासन दिया। इसके साथ उन्होंने वर्क स्टॉप का आदेश दिया जिससे निर्माम स्थल पर कोई काम जारी न किया जा सके।

29 Jun, 19 : 10:03 AM

पुणे हादसा

पुणे के कोंढवा में दीवार गिरने से अब तक लगभग 17 लोगों की मौत हो गई है। खोज और बचाव अभियान जारी है।

29 Jun, 19 : 09:38 AM

गुजरात में बारिश से जलभराव

भारी बारिश के चलते गुजरात के वलसाड में मोगराडीह अंडरपास पानी से भर गया और आज सुबह वलसाड स्टेशन परिसर जलमग्न हो गया।

29 Jun, 19 : 09:32 AM

तापमान में गिरावट

शुक्रवार से शुरू हुई भारी बारिश से मुंबई का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

29 Jun, 19 : 09:25 AM

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई के पश्चिमी तट पर बहुत ही सक्रिय मानसून की स्थिति है। इससे थाने और मुंबई के आसपास भारी बारिश की संभावना है।

Web Title: heavy rainfall in mumbai Maharashtra thane pune Gujarat Valsad waterlogged

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे