लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा रुकी, कई मकान ध्वस्त

By सुरेश डुग्गर | Updated: July 31, 2019 16:05 IST

Jammu-Kashmir: भूस्खलन के कारण वैष्णो देवी यात्रा के नए ट्रैक को निलंबित कर दिया गया है। इस ट्रैक से वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को पारंपरिक ट्रैक से यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

Open in App

जम्मू कश्मीर में बारिश का कहर पिछली रात से ही जारी है। कई इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। भूस्खलन की घटनाओं के कारण वैष्णो देवी तथा अमरनाथ की यात्राएं स्थगित कर दी गई हैं। कई मकान भी गिर गए हैं। एक बच्चे की मौत की खबर है जबकि कई घायल हैं।

उधमपुर में कई मकानों के गिरने की खबर है। इसमें 8 साल के पवन कुमार की मौत हो गई है जबकि कई अन्य जख्मी भी हुए हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

भूस्खलन के कारण वैष्णो देवी यात्रा के नए ट्रैक को निलंबित कर दिया गया है। इस ट्रैक से वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को पारंपरिक ट्रैक से यात्रा करने की अनुमति दी गई है। वहीं, खराब मौसम की वजह से कटरा-सांझीछत सेक्टर से हेलीकाप्टर सेवाओं को भी निलंबित कर दिया गया है।

खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा को जम्मू से स्थगित कर दिया गया। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के नजदीक कई जगह भूस्खलन होने से मार्ग बंद है जिस कारण प्रशासन ने जम्मू से बाबा अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना नहीं किया। यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर में डेढ़ हजार के करीब श्रद्धालुओं ने डेरा डाला हुआ है।

डीएसपी ट्रैफिक एलके तनेजा के मुताबिक, भूस्खलन की घटना कल रात हुई थी, लगातार हो रही बारिश की वजह से राजमार्ग पर बहकर आए मलबे की सफाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही कई कारें फंसी हुई हैं। अधिकारियों ने कई इलाकों मंे बाढ़ का अलर्ट भी जारी किया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन