लाइव न्यूज़ :

बिहार में भारी बारिश से बुरा हाल, 14 जिलों में रेड अलर्ट, दो दर्जन से ज्यादा ट्रेन प्रभावित

By विनीत कुमार | Updated: September 29, 2019 09:59 IST

बिहार और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से बुरा हाल है। पटना में स्कूल मंगलवार तक बंद रखने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं यूपी में भी कई लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार-यूपी में भारी बारिश से तबाही, आज भी कई इलाकों में लगातार बारिश की आशंकाबिहार में पटना-हावड़ा और पटना-गया रेल रूट बुरी तरह प्रभावित, यूपी में 50 से ज्यादा लोगों की मौत

बिहार समेत यूपी में लगातार बारिश ने प्रभावित इलाकों में स्थिति बेहद खराब कर दी है। बिहार में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। हालात को देखते हुए राज्य के 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, किशनगंज, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में भारी बारिश की आशंका जताई है।

राजधानी पटना का भी बुरा हाल है। यहां के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। पटना जंक्शन के भी सभी ट्रैक पानी में डूब गये हैं। इस बीच एनडीआरएफ जवानों को लोगों की सहयता और उन्हें प्रभावित इलाकों से बाहर निकालने के लिए तैनात किया गया है। कई इलाकों में नाव भी पहुंचाए गये हैं। 

मौसम विभाग ने 30 सितंबर तक शहर में भारी बारिश होने का अनुमान जाहिर किया है। पटना जिला प्रशासन ने मंगलवार तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर और गर्दनीबाग अस्पताल के परिसर में जलजमाव हो गया। बिहार में 12 स्थानों पर शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई।

बिहार में रेल यातायात प्रभावित

लगातार भारी बारिश रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सबसे ज्यादा प्रभाव पटना-हावड़ा और पटना-गया सेक्शन पर पड़ा है। करीब दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को या तो रद्द किया गया है या फिर उनका रूट डायवर्ट किया गया है। इसकी वजह से हजारों यात्री कई स्टेशनों पर फंसे हुए हैं। नेशनल हाइवे 80 पर पानी भरने के कारण पटना-भागलपुर के बीच गाड़ियों की आवाजाही भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

उत्तर प्रदेश में भी बुरा हाल

उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में में पिछले चार दिनों से बारिश से बुरा हाल है। अब तक करीब 73 लोगों की मौत हो गई है। हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने यूपी के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। प्रयागराज में शनिवार को 102.2 मिलिमीटर और वाराणसी में 84.2 मिलिमीटर बारिश दर्ज की गई।

राज्य सरकार ने कहा कि 25 लोगों की मौत शनिवार को हुई, वहीं 10 लोगों की शुक्रवार को जान चली गई थी। मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। सरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार बारिश के कारण घर गिरने, पेड़ गिरने तथा सांप के काटने के चलते लोगों की मौत हुई। कच्चे मकानों के गिरने के अलावा दीवार गिरने के कारण भी लोगों की मौत हुई है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :बिहारउत्तर प्रदेशपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया