लाइव न्यूज़ :

अगले 24 घंटों में कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, यूपी में अब तक 183 की हुई मौत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 6, 2018 08:34 IST

देश के अलग अलग हिस्सों में लगातार बारिश का कहर जारी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के हालात बारिश के कारण लगातार खराब होते जा रहे हैं। 

Open in App

देश के अलग अलग हिस्सों में लगातार बारिश का कहर जारी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के हालात बारिश के कारण लगातार खराब होते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में जुलाई के आखिरी हफ्ते से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण से यहां के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। वहीं, देहरादून में 13 घंटे में 98 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जिस कारण से यहां का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया  है। वहीं,  मौसम विभाग ने 24 घंटे का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में 48 घंटों में 17 से ज्यादा की मौत  

यूपी में इस बार एक लंबे समय के बाद इस तरह से बारिश हुई है। खबर के अनुसार  पिछले 48 घंटों में 17 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक जुलाई से अब तक बारिश से हुए कई हादसों में 183 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, किसानों को भारी बारिश के कारण फसलों का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यूपी में 43 फीसदी कम बारिश रही थी। लेकिन आखिरी हफ्ते में जबरदस्त बारिश हुई, जिसने कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। ॉ

उत्तराखंड में 2 महिलाओं समेत 4 की मौत

उत्तराखंड के अलग अलग हिस्सों में बारिश जारी है। ऐसे में खबरों की मानें तो बारिश के कारण अलग—अलग घटनाओं में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। वहीं. पूरे राज्य में लोगों को पानी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

इन राज्यों में भी भारी बारिश के अनुमानमौसम विभाग ने 5 और 6 अगस्त को उत्तराखंड, ओडिशा, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, असम और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं, 7 और 8 अगस्त को भी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश का अनुमान जताया गया है। 

टॅग्स :मानसूनमौसमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया