लाइव न्यूज़ :

मप्र के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

By भाषा | Updated: June 25, 2021 19:27 IST

Open in App

भोपाल, 25 जून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और कुछ अन्य इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने पीटीआई भाषा को बताया कि मौसम का यह पूर्वानुमान शनिवार सुबह तक के लिए वैध है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जून में अब तक सामान्य से लगभग 80 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

उन्होंने कहा कि रीवा संभाग (जिसमें रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली जिले शामिल हैं) और अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

साहा ने बताया कि होशंगाबाद संभाग और झाबुआ जिले में अलग अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है और इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल सहित दस संभागों के विभिन्न जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

साहा ने कहा कि शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक राज्य में मॉनसून सक्रिय रहा और भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद और रीवा संभाग के लगभग सभी क्षेत्रों में बारिश हुई, इसके अलावा उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के कई स्थानों और इन्दौर संभाग के अलग-अलग स्थानों तथा सागर व शहडोल संभाग के कुछ स्थानों पर बारिश हुई।

पश्चिम मध्यप्रदेश में होशंगाबाद जिले के बनखेड़ी क्षेत्र में सबसे अधिक 150.6 मिलीमीटर बारिश हुई। पूर्वी मध्यप्रदेश में सबसे अधिक बारिश रीवा जिले के हनुमना क्षेत्र में 140.6 मिलीमीटर हुई। साहा ने कहा कि एक जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 79 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे