लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

By भाषा | Updated: September 10, 2021 14:12 IST

Open in App

जयपुर, 10 सितंबर राजस्थान के कई इलाकों में मॉनसून की भारी बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने अगले एक दो दिन में कई जगह अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार अगले तीन-चार दिन पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर भागों में मॉनसून सक्रिय रहेगा जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर मॉनसून के सक्रिय होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

केंद्र ने आगामी 24 से 48 घंटे में सिरोही, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले में कहीं कहीं बादल गरजने के साथ-साथ भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी (ऑरेंज अलर्ट) जारी किया है।

इस दौरान राज्य के जालोर, पाली, नागौर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, अजमेर, टोंक, बूंदी, कोटा, झालावाड़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ आदि जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी देते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

वहीं बीते 24 घंटे में सिरोही जिले में एक-दो जगह भारी से अत्यंत भारी बारिश और उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद तथा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश माउंट आबू तहसील में 117 मिलीमीटर दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे