लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी, एनडीआरएफ के 15 दल तैनात

By भाषा | Updated: June 10, 2021 11:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 15 दलों को विभिन्न हिस्सों में तैनात किया गया है।

एनडीआरएफ के महानिदेशक एस एन प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि चार दलों को रत्नागिरी, दो-दो दलों को मुंबई, सिंधुदुर्ग, पालघर, रायगढ़ और ठाणे में तथा एक दल को कुर्ला (पूर्वी मुंबई उपनगर) में तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अनुरोध पर इन दलों को पहले से ही तैनात किया जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश का अनुमान जताया है। एनडीआरएफ के एक दल में आमतौर पर 47 कर्मी होते हैं और उनके पास नौकाएं, लकड़ी-खंभे काटने के औजार और बारिश तथा बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों के लिए प्राथमिक चिकित्सा किट होती है।

मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने से शहर में तथा उसके उपनगरों में बुधवार को भारी बारिश हुई जिससे सड़कों और रेल की पटरियों पर जलभराव हो गया तथा उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हो गयी। मौसम विभाग ने मुंबई, पड़ोसी जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos