लाइव न्यूज़ :

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अगले सप्ताह हो सकती है भारी बारिश

By भाषा | Updated: November 13, 2021 17:07 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 13 नवंबर दक्षिण अंडमान सागर और उससे लगते थाईलैंड के तट के ऊपर शनिवार को कम दबाव का क्षेत्र बन गया है और उसके गहरे दबाव में परिवर्तित होने की आशंका है जिसके कारण ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले सप्ताह तूफानी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया कि कम दबाव का क्षेत्र सुबह साढ़े आठ बजे बना और यह सोमवार तक उत्तर अंडमान सागर तथा दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार के आसपास कम दबाव का यह क्षेत्र आंध्र प्रदेश के तट तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने सोमवार तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बेहद भारी बारिश होने की आशंका जताई है। दक्षिण तटीय ओडिशा के गंजाम और गजपति में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तटीय आंध्र प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम और कुछ इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश होने का अंदेशा है। मौसम विभाग ने मछुआरों को सोमवार तक दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में नहीं जाने की सलाह दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर कोहरे की वजह से भीषण हादसा, बसों और कारों में लगी आग; 4 की मौत

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: आज जेब पर कितना पड़ेगा असर? जानिए अपने शहर में ईंधन के लेटेस्ट रेट

विश्वऑस्ट्रेलियाई सरकार ने चेतावनियों की अनदेखी की !

भारतरघुनाथ धोंडो कर्वे, ध्यास पर्व और डेढ़ सौ करोड़ हो गए हम

भारतYear Ender 2025: पहलगाम अटैक से लेकर एयर इंडिया क्रैश तक..., इस साल इन 5 घटनाओं ने खींचा लोगों का ध्यान

भारत अधिक खबरें

भारतYear Ender 2025: उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरे भारत में भगदड़ में गई कई जानें, सबसे दुखद हादसों से भरा ये साल; जानें

भारतIndo-Pak War 1971: शौर्य और पराक्रम से पाक को चटाई थी धूल

भारतबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपने पांच बच्चों के साथ फांसी के फंदे से झूल गया अमरनाथ राम, तीन की मौत, दो की बच गई जान

भारतMaharashtra Local Body Elections 2026 Dates Announced: 29 निकाय, 2,869 सीट, 3.48 करोड़ मतदाता, 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी 2026 को मतगणना

भारत‘ये घटियापन माफी के लायक नहीं’: कांग्रेस ने महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने के लिए नीतीश कुमार की आलोचना की, वीडियो जारी कर मांगा इस्तीफा, WATCH