लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, खतरे के निशान के पास पहुंचा यमुना का जलस्तर

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 27, 2018 09:32 IST

Monsoon weather Update-Heavy Rain Alert in Delhi Ncr: मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जबरदस्त बारिश हो सकती है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 27 जुलाईः दिल्ली-एनसीआर से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। इस दौरान आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में जलभराव के चलते प्रशासन के दावों की पोल खुल गई है। गुरुवार को हुई जोरदार बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया, जिकी वजह से लोग दफ्तरों में देरी से पहुंचे। वहींस दिल्ली के यमुना का पानी खतरे के स्तर पर पहुंत गया है।

बताया गया खतरा

दिल्ली सरकार के बाढ़ एवं सिंचाई विभाग को अंदेशा है कि छोड़ा गया पानी शुक्रवार तक तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंच जाएगा जिसे लेकर एक अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारी ने बताया कि यमुना में आज जलस्तर 203.65 था जो इस मौसम में सामान्य माना जाता है। वहीं, शुक्रवार को जलस्तर के 204 पर पहुंचने का अंदेशा है जो चेतावनी का स्तर है।

गाजियाबाद के स्कूल रहेंगे बंद

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे दिल्ली-एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जबरदस्त बारिश हो सकती है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसी को देखते हुए गाजियाबाद जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मौसम विभाग के अनुमान को ध्यान में रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट रितु महेश्वरी ने इस संबंध में आदेश जारी किया। 

दिल्ली में यहां हुआ यातायात प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को हुई भारी बारिश के कारण जलजमाव के चलते कई चौराहों पर गड़बड़ी रही और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। यातायात पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विवेक विहार अंडरपास, सीमापुरी अंडरपास और गाजीपुर फ्लाईओवर के नीचे यातायात प्रभावित हुआ। पश्चिम दिल्ली में गिरधारी लाल गोस्वामी मार्ग पर जल जमाव के कारण नारायणा टी प्वाइंट से लोहा मंडी की ओर जाने वाली सड़क पर भी यातायात प्रभावित हुआ। अप्सरा बार्डर से शाहदरा, सीमा पुरी से अप्सरा बॉर्डर और खैरा मोड़ से नजफगढ़ में बहादुरगढ़ बस स्टैंड पर यातायात प्रभावित होने की खबर है। जलजमाव के कारण दक्षिण दिल्ली में लाल कुआं से बदरपुर तक यातायात में व्यवधान हुआ। 

गाजियाबाद में धंसी सड़क

भारी बारिश के चलते गाजियाबाद की वसुंधरा कॉलोनी की वार्तालोक सोसाइटी के पास की एक सड़क धंस गई। हालांकि किसी के हताहत होने या किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर सामने नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में जिले की शहीद नगर कॉलोनी में एक जर्जर मकान की छत गिर जाने से एक लड़की की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एहतियाती तौर पर सड़क के आस -पास की दो सोसाइटियों के 80 मकान मालिकों को घर खाली करने को कहा गया। 

इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

वहीं, बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इन सिस्टम से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में दो दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे की भीषण बारिश को 'सतर्क रहें' श्रेणी में रखा है।

यमुना नदी आज छू सकती है चेतावनी स्तर

पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के चलते हथनीकुंड बैराज से 1.31 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद आज यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी के स्तर को छू सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के बाढ़ एवं सिंचाई विभाग को अंदेशा है कि छोड़ा गया पानी आज तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंच जाएगा जिसे लेकर एक अलर्ट जारी किया गया है। यमुना में बुधवार को जलस्तर 203.65 था जो इस मौसम में सामान्य माना जाता है। शुक्रवार को जलस्तर के 204 पर पहुंचने का अंदेशा है जो चेतावनी का स्तर है। खतरे का निशान 204.83 है। देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :मानसूनमौसमदिल्ली-एनसीआरगाज़ियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया