लाइव न्यूज़ :

उत्तर, पूर्वी भारत में अगले तीन-चार दिन के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना: मौसम विभाग

By भाषा | Updated: July 26, 2021 15:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि अगले तीन-चार दिनों के दौरान उत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के उत्तर पश्चिमी हिस्से के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कमतर हो गया है। हालांकि, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में संबंधित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

एक और चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से, 28 जुलाई के आसपास उत्तर बंगाल की खाड़ी और इसके आस-पास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

इन दो प्रणालियों के प्रभाव के कारण, 29 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में व्यापक वर्षा होने की संभावना है जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसके बाद इसकी तीव्रता कम हो जाएगी।

27 और 28 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में और 27 जुलाई को उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

26 जुलाई तक पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में व्यापक वर्षा जारी रहने और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने और उसके बाद इसकी तीव्रता कम होने की संभावना है।

27 जुलाई से ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के क्षेत्रों और झारखंड सहित पूर्वी और आसपास के मध्य भारत में व्यापक वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

अगले तीन दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में व्यापक वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है और 29 जुलाई से इस क्षेत्र में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

पिछले दो सप्ताह में महाराष्ट्र में भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई लोगों की जान चली गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल