लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना : आईएमडी

By भाषा | Updated: September 26, 2021 21:05 IST

Open in App

कोलकाता, 26 सितंबर बंगाल की खाड़ी पर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से पश्चिम बंगाल के अधिकतर दक्षिणी जिलों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। यह जानकारी भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को दी।

आईएमडी ने बताया कि इलाके के कुछ जिलों में बुधवार को भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि म्यांमा तट के करीब सोमवार को चक्रवाती क्षेत्र बन सकता है जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में निम्नदाब का क्षेत्र विकसित होगा। उन्होंने बताया कि कोलकाता ,पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्वी और पश्चिमी बर्द्धमान, हावड़ा, झारग्राम, बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों के एक-दो स्थानों पर मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी के मुताबिक बुधवार को पश्चिम बर्द्धमान, झारग्राम, बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों के एक-दो स्थानों भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट से गुलाब तूफान के गुजरने की वजह से मंगलवार सुबह दक्षिण 24 परगना और पूर्व मिदनापुर जिलों में बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि दो मौसम प्रणालियों की वजह से समुद्र में स्थिति खराब है और चेतावनी दी कि मछुआरें अगली सूचना तक मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह