लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार

By भाषा | Updated: October 18, 2021 18:50 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 18 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के ऊपर सोमवार को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे मंगलवार तक ओडिशा तट से गहरे समुद्र में न जाएं क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं जोकि 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक बढ़ सकती हैं। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बालासोर और मयूरभंज जिलों में एक अथवा दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बुधबलंगा और सुवर्णरेखा नदियों में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी दी है। विज्ञप्ति के मुताबिक मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, सुंदरगढ़, क्योंझर, देवगढ़ और जाजपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है।

विज्ञप्ति के मुताबिक मंगलवार सुबह से 24 घंटे की अवधि के दौरान सुंदरगढ़, क्योंझर, मयूरभंज और बालासोर जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने मंगलवार तक बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, खोरधा, पुरी, गंजम, सुंदरगढ़, क्योंझर, मयूरभंज और अंगुल जिले में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है