लाइव न्यूज़ :

गुजरात के कुछ हिस्सों में दो दिसंबर तक तेज बारिश के आसार: आईएमडी

By भाषा | Updated: November 30, 2021 18:46 IST

Open in App

अहमदाबाद, 30 नवंबर पश्चिमोत्तर और मध्य भारत के आस पास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुजरात के कुछ हिस्सों में दो दिसंबर तक तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह अनुमान व्यक्त किया।

विभाग ने इस अवधि में मछुआरों को अरब सागर में मछलियां पकड़ने के लिए नहीं जाने तथा किसानों को कटी हुई फसल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और कृषि से जुड़ी गतिविधियां नहीं करने की सलाह दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक विशेष बुलेटिन में कहा कि बुधवार और बृहस्पतिवार को बनासकांठा ,साबरकांठा,छोटा उदयपुर, अरावली,दाहोद और महिसागर,वडोदरा,नर्मदा ,भडूच, तापी,अमरेली तथा भावनगर जिले में दूर दराज के स्थानों में भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है।

इसमें कहा गया कि मंगलवार को उत्तर तथा दक्षिण गुजरात के कुछ जिलों के दूर दराज के स्थानों पर तथा सौराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बुलेटिन में कहा गया कि एक और दो दिसंबर को खराब मौसम तथा दक्षिण गुजरात तट और उससे सटे उत्तर-पश्चिम अरब सागर तक 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आने वाली हवा की संभावना के मद्देनजर मछुआरों को इन दो दिनों तक इन स्थानों पर नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

आईएमडी ने गुजरात में किसानों को रबी की फसल की बोवाई नहीं करने और अनाज को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की सलाह दी है। साथ ही प्रभावित जिलों के किसानों को पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है ताकि खेतों में पानी नहीं भर पाए। पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह किसानों को दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू