लाइव न्यूज़ :

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र से ओडिशा में भारी बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: September 24, 2021 19:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के शनिवार को मजबूत होने और इसके प्रभाव से अगले तीन दिन तक ओडिशा तथा आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।

इसने कहा कि उपग्रह और रडार से ली गईं नवीनतम तस्वीरों से संकेत मिलता है कि बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य एवं पूर्वोत्तर हिस्से के ऊपर कम दबाव का एक मजबूत क्षेत्र बन गया है। अगले 12 घंटों में इसके और मजबूत होने तथा अगले 48 घंटों में ओडिशा तट की ओर पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि इसके चलते 26 सितंबर को दक्षिण एवं तटीय ओडिशा में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम, कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी एवं कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

इसने कहा कि इसके चलते तटीय आंध्र प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी, ओडिशा के उत्तरी अंदरूनी क्षेत्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने कहा कि इस मौसम स्थिति के चलते 26 सितंबर को बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी मध्य हिस्से, अपतटीय ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 55-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है जिनकी गति 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है