लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत में 18-21 जुलाई तक, पश्चिम तटीय क्षेत्रों में 23 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना : आईएमडी

By भाषा | Updated: July 18, 2021 14:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जुलाई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर भारत में 18-21 जुलाई तक और पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों में 23 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, बादल गरजने के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने आगाह किया, ‘‘इससे बाहर रहनेवाले लोग और जानवर हताहत हो सकते हैं।’’

आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्तिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) और इससे सटे उत्तर-पश्चिम भारत-पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में 18 से 21 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके बाद इन्हीं क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधि में कमी आएगी।

उत्तराखंड में 18 और 19 जुलाई को तथा उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर 19 जुलाई को अत्यधिक वर्षा का अनुमान है। दिल्ली और चंडीगढ़ में 18 और 19 जुलाई को छिटपुट स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी और दक्षिण भारत में भी भारी बारिश होने की संभावना है। अगले पांच-छह दिनों के दौरान पश्चिमी तट और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया