लाइव न्यूज़ :

बाढ़ग्रस्त बंगाल में भारी बारिश की संभावना, बिगड़ सकते हैं हालात

By भाषा | Updated: August 4, 2021 18:01 IST

Open in App

कोलकाता, चार अगस्त दक्षिण बंगाल में पहले ही गंभीर बाढ़ की स्थिति और बिगड़ सकती है क्योंकि मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान जताया है। तेज बारिश और उसके बाद दामोदर घाटी निगम की बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर और हुगली समेत कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जी के दास ने कहा, ‘‘उत्तर बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र तथा श्रीनिकेतन, डायमंड हार्बर से उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक मानसून की गतिविधि के कारण चार अगस्त से छह अगस्त तक पश्चिम बंगाल के गंगा के तट वाले जिलों में व्यापक बारिश की संभावना है।’’

उन्होंने उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्द्धमान, पश्चिम बर्द्धमान, हावड़ा और हुगली जिलों में बृहस्पतिवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने बताया कि कोलकाता, बांकुड़ा, पुरुलिया, बीरभूम और झारग्राम जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर में शुक्रवार सुबह तक बारिश जारी रहेगी और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों में शनिवार सुबह तक बारिश जारी रहेगी।

मौसम विज्ञानियों ने नदियों में जल स्तर बढ़ने और गांगेय पश्चिम बंगाल में निचले इलाकों के डूबने की भी चेतावनी दी है।

राज्य में छह जिलों में बाढ़ के कारण कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी और तीन लाख से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से टेलीफोन पर बात की और उन्हें केंद्र से मदद का आश्वासन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन