लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’

By भाषा | Updated: July 23, 2021 15:32 IST

Open in App

भोपाल, 23 जुलाई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए दो ‘रेड अलर्ट’ जारी किए।

नागपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

आईएमडी भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि बैतूल जिले के भैंसदेही कस्बे में पिछले 24 घंटे में सुबह साढ़े आठ बजे तक सर्वाधिक 275 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के 16 जिलों में इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हुई है।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके अलावा, मानसून की एक गर्त रेखा मध्यप्रदेश के रीवा जिले के ऊपर से गुजर रही है और एक अपतटीय गर्त रेखा महाराष्ट्र के तट से केरल तक जा रही है। इससे मध्यप्रदेश में फिर से बारिश शुरू हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह