लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर भारी बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: June 17, 2021 16:49 IST

Open in App

लखनऊ, 17 जून उत्तर प्रदेश में उम्मीदें जगाकर भटके बादलों के अगले 24 घंटों के दौरान फिर से कुछ सक्रिय होने की संभावना है। लखनऊ स्थित मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिससे अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के इस हिस्से के विभिन्न जिलों में बारिश हो सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी तथा आसपास के इलाकों में बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। इसके अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या तथा अंबेडकर नगर और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई थी लेकिन सोमवार के बाद से बारिश कमजोर पड़ गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ पूर्वी हिस्सों में तथा 12 पश्चिमी इलाकों में वर्षा हुई। इस दौरान त्रिमोहानी घाट (महराजगंज) में सबसे ज्यादा नौ सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा दुद्धी (सोनभद्र), धौराहरा (लखीमपुर खीरी) में सात-सात, गाजीपुर और सलेमपुर (देवरिया) में छह-छह, मोहम्मदाबाद (गाजीपुर) में पांच, निचलौल (महराजगंज), हाटा (कुशीनगर), निघासन (लखीमपुर खीरी), घोरावल (सोनभद्र), चंदौली, नौतनवा (महराजगंज) तुर्तीपार (बलिया) तथा राजघाट (वाराणसी) में तीन-तीन सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ तथा बरेली मंडलों में दिन के तापमान में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, मुरादाबाद, आगरा तथा मेरठ मंडलों में इसमें काफी गिरावट आई। पिछले 24 घंटों के दौरान फतेहगढ़ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया