लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कई हिस्सों में जमकर बरसे बदरा, अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी 

By भाषा | Updated: August 9, 2018 19:57 IST

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों प्रदेश के अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

Open in App

जयपुर, 09 अगस्त: राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भागों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के 13 शहरों में भारी बारिश तो वहीं पश्चिमी भागों के कुछ जगहों पर हल्की बरसात की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों प्रदेश के अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान बारां के शाहबाद 11 सेंटीमीटर, छाटी सादडी 9 सेंटीमीटर, बडी सादडी 8 सेंटीमीटर, अलवर 6.1 सेंटीमीटर, रेलमगरा 5 सेंटीमीटर, लक्ष्मणगढ़ 5 सेंटीमीटर, कठूमर 5 सेंटीमीटर, कोटकासिम 5 सेंटीमीटर और छबड़ा 33 मिलीमीटर, सवाईमाधोपुर 27 मिलीमीटर, शेरगढ़ 26 मिलीमीटर, फलौदी 22.4, मांगरोल 21, अटरूं 17, गोपालपुरा 13, चित्तौड़गढ़ 10,कोटा 9.9, अजमेर 9.6,बीकानेर 8.7, पिलानी 7.6,वनस्थली में 5.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि आज सुबह से शाम तक कोटा में 6.8 मिलीमीटर, अजमेर में 4.6 मिलीमीटर, श्रीगंगानगर में 2.8 मिलीमीटर, उदयपुर में 2.4 मिलीमीटर, जैसलमेर में 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी भागों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है।हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :मानसूनराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया