लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: July 22, 2021 16:30 IST

Open in App

हैदराबाद, 22 जुलाई तेलंगाना के कई हिस्सों में विगत 24 घंटे में हुई भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नरसापुर (जी) और निर्मल जिले के दो अन्य स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश (227.5 मिलीमीटर से अधिक) हुई है। वहीं, निर्मल, निजामाबाद और आदिलाबाद जिलों के कई अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह से बृहस्पतिवार सुबह तक भारी बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि इस अवधि में ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम क्षेत्र में औसतन 17.7 बारिश दर्ज की गई।

भारी बारिश के चलते राज्य में कई नदियां और जलाशय उफान पर हैं तथा निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि श्री राम सागर परियोजना के ऊपरी क्षेत्र में भारी बारिश के चलते गोदावरी तटबंध इलाके में जलस्तर बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को युद्ध स्तर पर आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने नदियों और झीलों में जलस्तर बढ़ने के बीच संबंधित क्षेत्रों में रह रहे लोगों से घरों से बाहर न निकलने तथा सतर्क रहने को कहा है।

राव ने मंत्रियों और विधायकों को अपने-अपने जिलों में डेरा डालने का निर्देश भी दिया है।

इस बीच, मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने बारिश से प्रभावित 16 जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ टेलीकॉन्फ्रेंस की तथा स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जान-माल की हानि को रोकने के लिए युद्धस्तर पर तत्काल राहत कदम उठाएं।

मौसम विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और इसके आसपास के क्षेत्रों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र लगातार बना हुआ है।

इसने कहा कि अगले पांच दिनों में विभिन्न जिलों में भारी से भारी और अत्यंत भारी बारिश की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह