लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कुछ स्थानों पर भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित

By भाषा | Updated: August 1, 2021 20:37 IST

Open in App

जयपुर, एक अगस्त राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में भारी बारिश और एक-दो जगहों पर बेहद भारी बारिश होने से निचले इलाकों में जलभराव से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान नागौर के मकराना में सबसे अधिक 240 मिलीमीटर बारिश जबकि भीलवाड़ा के हुरडा में 215 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान नागौर, टोंक, जयपुर, भीलवाड़ा और अजमेर के कुछ हिस्सों में भी भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार, रविवार सुबह से शाम तक सवाईमाधोपुर में 38 मिलीमीटर, टोंक वनस्थली में 27 मिलीमीटर, चित्तोडगढ़ में 23 मिलीमीटर, अजमेर में 16.2 मिलीमीटर, कोटा में सात मिलीमीटर और डबोक में 6.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मूसलाधार बारिश के कारण इन जिलों के कई इलाकों में लोगों को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा।

बारिश के कारण अजमेर की आनासागर झील में जलस्तर बढ़ गया और इसके आसपास के इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने सोमवार को झालावाड़, बारां, कोटा और प्रतापगढ़ में भारी से अति भारी बारिश के लिये रेड अलर्ट जारी किया है। सोमवार से बृहस्पतिवार तक राज्य के कई हिस्सों में भी भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos