लाइव न्यूज़ :

पटना में भारी बारिश, बिहार विधानसभा, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी का आवास जलमग्न

By भाषा | Updated: June 26, 2021 15:55 IST

Open in App

पटना, 26 जून पटना में शुक्रवार शाम से ही भारी बारिश के कारण बिहार विधानसभा परिसर और उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास समेत कई इलाकों में जलजमाव हो गया।

मौसम विभाग के मुताबिक पटना में शुक्रवार से 145 मिलीमीटर बारिश हुई है जो कि एक दशक में सबसे अधिक है। विभाग ने बताया कि सुबह में गरज के साथ बारिश हो रही थी, पटना या आसपास के इलाकों में वज्रपात से किसी की मौत की सूचना नहीं है।

सुबह नौ बजे तक बारिश रूक गयी लेकिन तब तक घुटनों तक जलजमाव हो गया और श्रीकृष्णपुरी तथा पटेल नगर समेत शहर के ज्यादातर इलाकों में बारिश से जलजमाव हो गया। विधानसभा भवन के चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा था और कुछ दूरी पर स्थित उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आधिकारिक बंगले का भी यही हाल था।

हालांकि, पटना नगर निगम के अधिकारियों ने दावा किया कि अधिकतर मुख्य सड़कों से पंप के जरिए दोपहर तक पानी निकाल दिया गया लेकिन निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय न्यूज चैनलों में कुछ फुटेज दिखाए गए जिसमें लोग ‘अक्टूबर 2019’ दोहराने की आशंका व्यक्त कर रहे थे जब जलमग्न सड़कों पर नौकाएं उतारी गयी थी और वायु सेना के हेलीकॉप्टर से लोगों तक जरूरी सामग्री पहुंचायी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे