लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, अगले सप्ताह और बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: November 13, 2021 21:30 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 13 नवंबर उत्तर तमिलनाडु से पश्चिम बंगाल के गंगा के समीप वाले इलाकों के ऊपर बनी चक्रवातीय स्थिति के कारण बने कम दवाब के प्रभाव में तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा हुई।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पुरी जिले में 124 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। वहीं, गंजम जिले में 117 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि खुर्दा जिले में बानपुर में 107 मिमी बारिश हुई।

केंद्रपाड़ा और नयागढ़ में 86 मिमी बारिश हुई। कुछ तटीय हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम विभाग ने खुर्दा, पुरी,गंजम, नयागढ़, गजपति, कटक, जगतसिंहपुर जिलों के लिए रविवार सुबह तक येली चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण अंडमान सागर और उससे लगते थाईलैंड के तट के ऊपर शनिवार को कम दबाव का क्षेत्र बन गया है और उसके गहरे दबाव में परिवर्तित होने की आशंका है जिसके कारण ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले सप्ताह तूफानी बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया कि कम दबाव का क्षेत्र सुबह साढ़े आठ बजे बना और यह सोमवार तक उत्तर अंडमान सागर तथा दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार के आसपास कम दबाव का यह क्षेत्र आंध्र प्रदेश के तट तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने सोमवार तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बेहद भारी बारिश होने की आशंका जताई है। दक्षिण तटीय ओडिशा के गंजाम और गजपति में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तटीय आंध्र प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम और कुछ इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश होने का अंदेशा है। मौसम विभाग ने मछुआरों को सोमवार तक दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में नहीं जाने की सलाह दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग