लाइव न्यूज़ :

मुंबई में भारी बारिश, रेल सेवाएं फिलहाल अप्रभावित

By भाषा | Updated: September 28, 2021 17:28 IST

Open in App

मुंबई, 28 सितंबर मुंबई और उपनगरों में मंगलवार को भारी बारिश हुई, लेकिन अब तक जल-जमाव की कोई बड़ी घटना नहीं हुई है और उपनगरीय ट्रेनों सहित सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार के लिए मुंबई और पड़ोसी क्षेत्रों के लिए "ऑरेंज अलर्ट" जारी किया है, जिसका मतलब है कि "बिजली के साथ गरज, तेज हवाएं और अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश" हो सकती है।

एक अधिकारी ने बताया कि इनमें महाराष्ट्र के विदर्भ के आठ जिले भी शामिल हैं।

आईएमडी के क्षेत्रीय केंद्र ने चेतावनी दी है कि वाशिम में कुछ स्थानों पर और अकोला, अमरावती, बुलढाणा, चंद्रपुर, नागपुर और वर्धा जिले में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) और हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।

अधिकारी ने बताया कि भंडारा और गोंदिया जिलों में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं, मुंबई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन-चार घंटों के दौरान मुंबई और पड़ोसी पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिलों में "पृथक स्थानों पर मध्यम से तीव्र बारिश की आशंका" की एक नई चेतावनी जारी की है।

चेतावनी में कहा गया, “कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज / बिजली गिरने की संभावना है। बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।”

अधिकारियों के मुताबिक मुंबई में आज दोपहर से ही भारी बारिश हो रही है, लेकिन शहर और उपनगरों में अब तक किसी बड़ी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

नगरपालिका के एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई में भारी बारिश के बावजूद किसी बड़े जल-जमाव की कोई घटना नहीं हुई है। सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी सामान्य रूप से चल रही हैं।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, "उपनगरीय और घाट खंडों में भारी बारिश हो रही है। लेकिन, स्थानीय और लंबी दूरी की ट्रेनें समय सारिणी के अनुसार चल रही हैं।"

आईएमडी ने बुधवार के लिए "येलो अलर्ट" जारी किया है जो "बिजली, तेज हवाओं और गरज के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश" का संकेत देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग