लाइव न्यूज़ :

मुंबई में भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर अधिकारी अलर्ट

By भाषा | Updated: June 12, 2021 12:21 IST

Open in App

मुंबई, 12 जून मुंबई में शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई लेकिन इस दौरान शहर में बड़े पैमाने पर जलजमाव की कोई सूचना नहीं है और स्थानीय ट्रेनों के साथ बसें भी अपने तय समय पर चलीं। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

मुंबई को शुक्रवार सुबह बारिश से थोड़ी राहत मिली। इससे पहले दो दिन भारी बारिश के कारण शहर में जनजीवन ठप रहा था। कुछ समय के लिए बारिश थमने के बाद दिन भर लगातार बारिश होती रही। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में मुंबई में औसतन 79.66 मिमी बारिश दर्ज की गयी जबकि पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में क्रमश: 92.68 मिमी और 89.30 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 24 घंटे के दौरान 65 से 115 मिमी बारिश को ‘‘भारी बारिश’’, 115 से 204 मिमी को ‘‘बहुत भारी बारिश’’ और 204 मिमी से अधिक बारिश को ‘‘अत्यधिक भारी बारिश’’ की श्रेणी में माना जाता है। आईएमडी ने मुंबई में शनिवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ और रविवार के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने इससे पहले मुंबई और ठाणे जिलों में कुछ जगहों पर ‘‘भारी से अत्यंत अधिक बारिश’’ होने का पूर्वानुमान जताया था।

आईएमडी की चेतावनी के बाद बीएमसी ने भी अगले दो दिनों में ‘‘अत्यंत अधिक बारिश’’ के पूर्वानुमान के मद्देनजर संबंधित एजेंसियों को ‘‘हाई अलर्ट’’ जारी किया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बेस्ट और अडाणी समेत अन्य एजेंसियों जैसी बिजली वितरण कंपनियों के साथ निकाय द्वारा संचालित सभी नियंत्रण कक्षों को ‘‘हाई अलर्ट’’ जारी कर सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा नौसेना एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को जरूरत पड़ने पर तैयार रहने को कहा गया है।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बारिश के बावजूद बेस्ट की बसें और मध्य रेलवे एवं पश्चिम रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं अपने तय समय से चलीं और किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह भी शहर एवं उपनगरों के अधिकतर हिस्सों में बारिश थमी रही और निचले इलाकों में कहीं भी बड़े पैमाने पर जलजमाव की सूचना नहीं मिली। शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी सामान्य रही।

बीएमसी के अनुसार शनिवार को दिन में एक बजकर 32 मिनट पर समुद्र में 4.34 मीटर ऊंची लहरें और शाम में सात बजकर 27 मिनट पर 1.89 मीटर ऊंची लहनें की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर