लाइव न्यूज़ :

मुंबई में भारी बारिश, पानी भरने के बाद चार सबवे बंद

By भाषा | Updated: June 9, 2021 15:42 IST

Open in App

मुंबई, नौ जून इस साल मानसून के मौसम की पहली बारिश से मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद यातायात पुलिस ने चार सबवे को बंद कर दिया। कहीं-कहीं बाइक सवारों को भी मजबूरी में वाहन को सड़क पर ही छोड़ना पड़ा।

शहर की पुलिस ने मुंबई के लोगों से अपील की है कि वह बिना कारण घर से बाहर न निकलें और जलजमाव वाले इलाक़ों में जाने से बचें।

बारिश के दौरान शहर की सड़कों पर वाहन कम थे लेकिन मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों के चालक जलजमाव वाले कुछ स्थानों पर वाहन आगे ले जाने में असमर्थ हो गए। मोटरसाइकिल सवारों के लिए मिलान, खार, अंधेरी और मलाड सबवे को जलजमाव की वजह से यातायात पुलिस ने बंद कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (यातायात : पश्चिमी उपनगर) सोमनाथ घार्गे ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ इन स्थानों पर क़रीब दो फुट तक जलजमाव की वजह से हमने सबवे बंद कर दिये। हालांकि एस वी रोड, लिंकिंग रोड और पश्चिमी एक्सप्रेस हाइवे पर वाहनों का परिचालन सुगम रहा। अब तक कहीं जाम की स्थिति नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल