लाइव न्यूज़ :

मुंबई में भारी बारिश: मुख्यमंत्री ने स्थिति का लिया जायजा

By भाषा | Updated: June 9, 2021 15:57 IST

Open in App

मुंबई, नौ जून मुंबई में बुधवार को भारी बारिश से कई स्थानों पर जलभराव के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रशासन को जल्द से जल्द इन इलाकों से पानी निकालने की व्यवस्था करने और यातायात फिर से बहाल करने का निर्देश दिया।

ठाकरे ने मुंबई में नियंत्रण कक्षों और ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग और पालघर जिलों के जिलाधिकारियों से बातचीत की। इन क्षेत्रों में लगातार बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हो गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून के आने की घोषणा के साथ ही अगले तीन दिन में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। ठाकरे ने आपदा प्रबंधन की एक बैठक की अध्यक्षता की और भारी बारिश की वजह से पैदा होने वाले वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को तैयार रहने को कहा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तटीय इलाकों के लोगों को कोई दिक़्कत न हो और जहां भी जरूरत हो, वहां राहत कार्य पहुंचे। वहीं, उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि बारिश की वजह से कोविड अस्पताल प्रभावित न हो।

मानसून मौसम की इस साल की पहली बारिश से मुंबई के कई इलाक़ों में पानी भर गया और यातायात पुलिस को चार सबवे को बंद करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए