लाइव न्यूज़ :

केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश, आठ जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी

By भाषा | Updated: October 21, 2021 16:02 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 21 अक्टूबर केरल में अल्पविराम के बाद बृहस्पतिवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग ने अत्याधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए राज्य के आठ जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने ताजा अपडेट में आठ जिलों- पतनमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वयनाड और कन्नूर- के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलप्पुझा, एर्नाकुलम, त्रिशूर और कासरगोड जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया।

आईएमडी ने एक बयान में कहा, '' दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में सक्रिय है। राज्य के अधिकतर भागों में बारिश हुई और लक्षद्वीप के भी कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।''

बयान के मुताबिक, पलक्कड़ जिले के पराम्बिकुलम में 12 सेंटीमीटर बारिश जबकि एर्नाकुल के पल्लूरुथी में 11 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इसके मुताबिक, केरल तट पर बृहस्पतिवार को 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है इसलिए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

केरल के दक्षिण-मध्य में 15 और 16 अक्टूबर को भारी बारिश के बाद भूस्खलन होने की घटनाओं में 42 लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए