लाइव न्यूज़ :

केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश

By भाषा | Updated: July 11, 2021 16:36 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 जुलाई केरल में दक्षिणपश्चिम मानसून के सक्रिय होने से रविवार को भी राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हुई। मौसम विभाग ने पांच उत्तरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मलाप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं। वहीं पथनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टयम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर और पलक्कड़ ज़िलों के लिए येलो अलर्ट जारी किए हैं। आईएमडी ने सोमवार को भी कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं।

केरल के मछुआरों के लिए 11 से 13 जुलाई के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है। इसमें कहा गया है, ‘‘ केरल तट पर और उसके आसपास 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। ऊपर उल्लिखित तारीख के दौरान मछुआरों को इन समुद्री इलाक़ों में जाने से बचने की सलाह दी जाती है।’’

आईएमडी वेबसाइट के अनुसार कासरगोड में 16 सेमी जबकि त्रिशूर में 11.5 बारिश दर्ज की गई। वहीं एर्नाकुलम, अलप्पुझा और इडुक्की में क्रमश: 9.7, 6 और 8.4 सेमी बारिश दर्ज हुई।

रेड अलर्ट 24 घटों में 20 सेमी से ज़्यादा अत्यंत भारी बारिश को दर्शाता है, जबकि ऑरेंज अलर्ट छह सेमी से 20 सेमी के बीच की भारी बारिश का द्वोतक है जबकि येलो अलर्ट का मतलब है छह से 11 सेमी तक बारिश।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब