चंडीगढ़ और हरियाणा तथा पंजाब के कई इलाकों में भारी बारिश

By भाषा | Updated: August 8, 2021 20:20 IST2021-08-08T20:20:30+5:302021-08-08T20:20:30+5:30

Heavy rain in many areas of Chandigarh and Haryana and Punjab | चंडीगढ़ और हरियाणा तथा पंजाब के कई इलाकों में भारी बारिश

चंडीगढ़ और हरियाणा तथा पंजाब के कई इलाकों में भारी बारिश

चंडीगढ़, आठ अगस्त चंडीगढ़ और इसके आस-पास के इलाकों में रविवार को भारी बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ के अलावा इसके पड़ोसी पंजाब के मोहाली और हरियाणा के पंचकूला में भी भारी बारिश हुई। बारिश के बाद सड़कों पर कुछ देर तक पानी भरे रहने की वजह से वाहन चालकों को अपने वाहनों की गति धीमी करनी पड़ी।

चंडीगढ़ समेत हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। मौसम विभाग के कार्यालय ने यहां बताया कि चंडीगढ़ में 30.2 मिमी बारिश हुई। अंबाला में 15 मिमी, करनाल में 10.6 मिमी, रोहतक में 19 मिमी, गुड़गांव में 28 मिमी, अमृतसर और लुधियाना में क्रमश: दो मिमी और एक मिमी बारिश हुई।

चंडीगढ़ में दिन में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में सबसे ज्यादा 33.2 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 32.2 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 31.5 डिग्री सेल्सियस और गुड़गांव में 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के गुरदासपुर में 33.5 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 35 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 33.4 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Heavy rain in many areas of Chandigarh and Haryana and Punjab

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे