लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में भारी बारिश, कई क्षेत्रों में जलभराव

By भाषा | Updated: September 29, 2021 17:17 IST

Open in App

कोलकाता, 29 सितंबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार को भारी बारिश हुई जिससे महानगर के कुछ क्षेत्रों में जलभराव हो गया और जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बारिश के कारण सार्वजनिक परिवहन की सेवाएं प्रभावित हुईं जिससे लोगों को जलभराव वाली सड़कों से गुजरते हुए मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

अधिकारियों ने कहा कि कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने जलमग्न सड़कों से पानी निकालने के लिए बड़ी संख्या में पंपों की मदद ली है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र दक्षिणी जिलों में बारिश का कारण बना। कार्यालय ने बताया कि हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम बर्धमान और वीरभूम के अलावा पूर्वी और पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा और पुरुलिया जिलों से भी बारिश की सूचना है।

कार्यालय ने कहा कि बृहस्पतिवार को पुरुलिया, बांकुरा और पश्चिम बर्धमान जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के निदेशक जीके दास ने कहा, ‘‘दक्षिण बंगाल के ज्यादातर जिलों में बृहस्पतिवार से मौसम में सुधार होने का अनुमान है।’’

भवानीपुर विधानसभा सीट पर बृहस्पतिवार को उपचुनाव होना जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव मैदान में हैं।

चुनाव अधिकारियों ने कहा कि बारिश जारी रहने की स्थिति में सभी प्रबंध किए गए हैं।

एमहर्स्ट स्ट्रीट, थंथानिया, सेंट्रल एवेन्यू और नयाबाद सहित अन्य जगहों से भी जलभराव की खबरें है। खड़गपुर, हल्दिया, कोंटाई और डायमंड हार्बर जैसे दक्षिण बंगाल के कई शहरों में भी जलभराव की सूचना है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि पूर्वी मिदनापुर जिले के बंदरगाह शहर हल्दिया में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई।

कार्यालय ने कहा कि इस अवधि के दौरान कोलकाता में 87 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा मोहनपुर (192 मिमी), खड़गपुर (171 मिमी), मिदनापुर (171 मिमी), कलाईकुंडा (167 मिमी), सागर द्वीप (152 मिमी), डायमंड हार्बर (150 मिमी) और साल्ट लेक में 52 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए