लाइव न्यूज़ :

केरल में भारी बारिश, तीन जिलों के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: September 27, 2021 18:02 IST

Open in App

कोच्चि, 27 सितंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश के कारण सोमवार को केरल के तीन जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' और राज्य के अन्य सभी जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया। साथ ही बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है।

इडुक्की, एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों के लिये 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।

आईएमडी ने कहा कि राज्य में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून जोरदार रहा है और पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है। अलाप्पुझा जिले के कायमकुलम में 17 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई है। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम जिले के नेय्यत्तिनकारा और वेल्लयानी, कोल्लम के आर्यनकावु और पथनमथिट्टा के सीताथोड में 13 सेमी बारिश हुई है।

आईएमडी की वेबसाइट पर कहा गया है, ''केरल-लक्षद्वीप तटों पर हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 27 और 28 सितंबर को समुद्र में न जाएं।''

तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, मलप्पुरम, पलक्कड़, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रेड अलर्ट 24 घंटों में 20 सेमी से अधिक बारिश होने का संकेत है। रेंज अलर्ट छह से 20 सेमी बारिश तथा येलो अलर्ट 6 से 11 सेंटीमीटर के बीच बारिश होने का संकेत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल