लाइव न्यूज़ :

केरल में भारी बारिश, छह जिलों के लिये 'ऑरेंज अलर्ट'

By भाषा | Updated: November 13, 2021 16:43 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 नवंबर केरल के कई हिस्सों में 12 नवंबर की रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया है और ऊपरी इलाकों में मामूली भूस्खलन हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार को छह जिलों में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम और इडुक्की जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान जताया गया है।

एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, कन्नूर, वायनाड और कासरगोड जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक बयान में कहा गया है कि 16 नवंबर तक केरल में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है।

तिरुवनंतपुरम जिले में व्यापक विनाश की सूचना मिली है, जहां कल रात से लगातार भारी बारिश हो रही है। जिसके बाद जिला अधिकारियों ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

तिरुवनंतपुरम-नगरकोविल मार्ग पर रेल की पटरी पर मिट्टी गिर गई और पास के उपनगर नेय्यत्तिनकारा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पुल का हिस्सा भारी बारिश में बह गया। विझिंजम के तटीय गांव में दुकानों में बारिश का पानी घुस गया।

जिले के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों विशेषकर विथुरा, पोनमुडी, नेदुमंगडु, पालोड आदि में लगातार बारिश हो रही है।

इस बीच, जिले के अधिकारियों ने कहा कि अरुविक्कारा और पेप्पारा बांधों के शटर सुबह उठा दिए गए।

' रेड अलर्ट' 24 घंटों में 20 सेमी से अधिक भारी से अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देता है, जबकि 'ऑरेंज अलर्ट' 6 सेमी से 20 सेमी तक बहुत भारी बारिश को दर्शाता है। 'येलो अलर्ट' का मतलब 6 से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos