लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के हैदराबाद और अन्य हिस्सों में भारी बारिश

By भाषा | Updated: October 16, 2021 22:17 IST

Open in App

हैदराबाद, 16 अक्टूबर तेलंगाना के विभिन्न भागों में शनिवार को भारी बारिश के बाद हैदराबाद के कई निचले इलाकों में पानी भर गया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी), एल बी नगर (जीएचएमसी कार्यालय) में 78.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा बाठुकम्मा कुंटा में 77.8 मिमी बारिश हुई।

उन्होंने कहा कि शहर के कई इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश हुई।

सूर्यापेट जिले के नगरम में 95 मिमी बारिश हुई।

सूत्रों ने बताया कि रंगा रेड्डी, कुमराम भीम, मेदक, यादाद्री-भोंगिर, मेडचल-मलकजगिरी और अन्य जिलों में भी बारिश हुई।

पुलिस ने कहा कि बारिश के बाद महबूबनगर जिले में जडचारला कस्बे के निचले इलाके में मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे एक व्यक्ति का शव मिला और उसकी मौत के सही कारण का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यहां कहा कि शनिवार रात से रविवार सुबह तक आदिलाबाद, कुमराम भीम आसिफाबाद और अन्य जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

विभाग ने कहा कि इसके अलावा इसी अवधि के दौरान मंचेरियल, निजामाबाद, जयशंकर भूपालपल्ली और अन्य जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र