लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में भारी बारिश, कई जगह जलजमाव

By भाषा | Updated: July 27, 2021 10:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया। धौला कुआं, मथुरा रोड, मोती बाग, विकास मार्ग, रिंग रोड, रोहतक रोड, संगम विहार, किराड़ी और प्रगति मैदान के पास तथा कई अन्य स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। आईटीओ, मोती बाग मेट्रो स्टेशन के नीचे, धौला कुआं अंडरपास, प्रगति मैदान के पास, मथुरा रोड, विकास मार्ग, आईपी फ्लाईओवर के पास रिंग रोड, रोहतक रोड सहित कई स्थानों पर यातायात काफी धीमा रहा।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी ने बताया कि जलभराव की शिकायतों से प्राथमिकता से निपटा जा रहा है।

पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ सुबह बारिश तेज थी, इसलिए शहर के कुछ इलाकों में पानी भर गया। हमारे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।’’

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने आगमन की सामान्य तिथि से 16 दिन की देरी से, 13 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा। आम तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है। आठ जुलाई तक मानसून पूरे देश में छा जाता है। पिछले साल दिल्ली में मानसून 25 जून को पहुंचा था और 29 जून तक देशभर में छा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो