लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बारिश के बाद फिर परेशान करेगी गर्मी, यूपी-बिहार के कई राज्यों में बारिश का अनुमान

By वैशाली कुमारी | Updated: July 3, 2021 12:06 IST

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 3 से 4 दिनों से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही थी। गर्मी इतनी तेज थी कि AC की हवा भी दिल्लीवासियों को राहत नहीं दे रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी दिल्ली ही नहीं देश के कई राज्य पिछले कई दिनों से गर्मी से परेशान हैंशुक्रवार को आगरा में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 3 से 4 दिनों से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही थी। गर्मी इतनी तेज थी कि AC भी दिल्लीवासियों को राहत नहीं दे रहे थे। शुक्रवार को राजधानी में ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई जिससे दिल्लीवासियों को  गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को दिल्ली का मौसम सामान्य रहेगा।

शुक्रवार को दिल्ली में ठंड हवाओं के साथ हुई बारिश से भले ही दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिल गई हो, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक अभी दिल्ली वासियों को गर्मी और परेशान करेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि शनिवार को दिल्ली में बूंदाबांदी हो सकती है, आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में भी हल्की गिरावट नजर आएगी। शनिवार को दिल्ली वासियों को भले ही अभी गर्मी से राहत मिल गई हो लेकिन रविवार से लेकर अगले सप्ताह के बुधवार तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

राजधानी दिल्ली ही नहीं देश के कई राज्य पिछले कई दिनों से गर्मी से परेशान हैं। दिल्ली की ही तरह उत्तर भारत के कई जिले गर्मी से बेहाल थे लेकिन शुक्रवार को दिल्ली की ही तरह उत्तर भारत के कई जिलों में बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।

यूपी के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सबसे ज्यादा 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बिहार की बात करें तो बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई तो कुछ जिलों में गर्मी से लोग परेशान रहे। । बिहार के गया, नवादा समेत राज्य के दक्षिण भाग में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा वहीं शुक्रवार को क़रीब 22 जिलों में बूंदाबांदी हुई थी।

टॅग्स :दिल्लीमौसम रिपोर्टमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल