लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस की सुबह दिल्ली में हुई भारी बारिश, मौसम हुआ सुहावना

By भाषा | Updated: August 15, 2019 08:34 IST

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है, जबकि सुबह आर्द्रता 68 प्रतिशत रही।’’

Open in App
ठळक मुद्देलाल किले की ओर जाने वाले रास्तों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को वहां पहुंचने में असुविधा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73 वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस की सुबह भारी बारिश हुई, जिससे कई सड़कों पर जलभराव हो गया। बारिश होने से मौसम बहुत खुशनुमा हो गया।

लाल किले की ओर जाने वाले रास्तों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को वहां पहुंचने में असुविधा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73 वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है, जबकि सुबह आर्द्रता 68 प्रतिशत रही।’’ सफदरजंग वेधशाला में 19 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि पालम वेधशाला में 9.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने दिन में और अधिक बारिश का पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को दोपहर बाद बारिश होने के बाद से उमस हो गयी थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।’’ 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया