लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में भारी बारिश, पारा गिरा

By भाषा | Updated: September 11, 2021 10:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 सितंबर दिल्ली में शनिवार सुबह भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 100 प्रतिशत दर्ज की गयी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में शहर में 97 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही मध्यम बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है। शहर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली में इस महीने की शुरुआत में लगातार दो दिन 100 मिलीमीटर से अधिक की बारिश दर्ज की गयी थी। एक सितंबर को 112.1 मिलीमीटर और दो सितंबर को 117.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

अभी तक दिल्ली में इस महीने 248.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो सितंबर के लिए 129.8 मिलीमीटर की औसत बारिश से कहीं अधिक है।

दिल्ली में मानसून के 19 साल में सबसे देर से 13 जुलाई को दस्तक देने के बावजूद राजधानी में उस महीने 16 दिन बारिश दर्ज की गयी थी जो पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है।

दिल्ली में बारिश के दिनों में 507.1 मिमी बारिश हुई जो औसत से तकरीबन 141 प्रतिशत अधिक है। जुलाई 2003 के बाद से यह इस महीने में हुई सबसे अधिक बारिश है।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी